रेलवे स्टेशन पर हैरिटेज लोको बना आकर्षण का केंद्र, यात्रियों के लिए लगा सेल्फी प्वाइंट

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 09:35 PM (IST)

जैतो (रघुनंदन पराशर ): उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा एतवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार,  विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में फिरोजपुर मंडल द्वारा 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक विभिन्न जागरूकता एवं आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी श्रृंखला में 18 अप्रैल 2026 को  फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष पहल करते हुए ऐतिहासिक धरोहर हेरिटेज लोको का सौंदर्यीकरण यात्रियों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। स्टेशन परिसर में स्थापित इस हेरिटेज लोको को पारंपरिक स्वरूप में सजाया-संवारा गया, जिससे रेलवे के गौरवशाली इतिहास की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस अवसर पर यात्रियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया, जहां यात्रियों विशेषकर युवाओं ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर इस विशेष दिन को यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को हेरिटेज लोको के ऐतिहासिक महत्व एवं भारतीय रेल की समृद्ध विरासत के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News