Punjab के Highway पर Ambulance के साथ बड़ा हादसा, मंजर देख दहले लोग

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 10:56 AM (IST)

पंजाब डेस्क: जम्मू से लुधियाना मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस दसूहा में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस सवार महिला की मौत जबकि 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 को लुधियाना रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 3 बजे जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एंबुलेंस सवार महिला की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए, जिन्हें मुकेरियां दसूहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि हादसे में घायल अमित और 2 अन्य को लुधियाना रेफर किया गया है। एम्बुलेंस चालक को भी गंभीर चोटें आईं और उसका मुकेरियां सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा नेशनल हाईवे पर अड्डा टकर साहिब के पास हुआ।

हादसे की जानकारी देते हुए एंबुलेंस में मौजूद सुनील और ड्राइवर अरुण ने बताया कि वे कल रात करीब 9 बजे जम्मू के बख्शी नगर अस्पताल से मरीज को लेकर लुधियाना के लिए निकले थे। इसी दौरान जब हम सुबह करीब 3 बजे अड्डा टकर साहिब के पास पहुंचे तो एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराई। इस हादसे में ड्राइवर के साथ बैठा अमित कुमार बुरी तरह फंस गया और पीछे बैठा शख्स भी बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। जिससे गंभीर रूप से घायल अमित व अन्य को एंबुलेंस से निकालकर दसूहा व मुकेरियां अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दसूहा पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News