Punjab : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने महिला को रौंदा

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 08:05 PM (IST)

मोहाली : मोहाली में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोहाली के ढकोली की ममता एंक्लेव सोसाइटी में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने महिला को बुरी तरह से रौंद दिया है। स्कार्पियो चालक, जोकि नाबालिग बताया जा रहा है, ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी, जिस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भयानक था कि महिला को काफी चोटे आई हैं। घायल महिला को पहले ढकोली अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है तथा कार चालक की पहचान कर ली गई है। महिला की पहचान निक्की के रूप में हुई है, जोकि ममता एंक्लेव के साथ लगती शांति एंक्लेव की निवासी बताई जा रही है, उक्त हादसे का शिकार हुई है। हादसे संबंधी पूरी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है जिसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है।   

Content Writer

Subhash Kapoor