Punjab : 15 साल की शादी का दर्दनाक अंत! पति ने पत्नी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 11:55 PM (IST)
तरनतारन (रमन) : एक पति द्वारा अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना सदर पट्टी की पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लवप्रीत सिंह पुत्र मुख्तार सिंह निवासी मानोचाहल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी बहन गगनदीप कौर की शादी करीब 15 साल पहले पट्टी रोड, गांव संगवा निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह के साथ हुई थी, जिसके बाद उसका जीजा नशे का आदी हो गया। मेरा जीजा मनप्रीत सिंह अक्सर मेरी बहन के साथ मारपीट करता था। 14 जून की रात करीब 10 बजे मेरे मामा के बेटे सुखदेव सिंह का फोन आया कि तुम्हारी बहन गगनदीप कौर को उसके पति मनप्रीत सिंह ने मारपीट कर गला घोंटकर मार डाला है। जिसके बाद मैं और मेरे मामा सकतर सिंह आए तो देखा कि मेरी बहन गगनदीप कौर घर के बरामदे में जमीन पर मरी हुई पड़ी थी। इस बारे में जानकारी देते हुए सदर पट्टी थाने के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि इस मामले में लवप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर उसके जीजा मनप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, निवासी सांगवा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

