Punjab : हथियार रखने वालों के लिए अहम खबर, जारी हुए ये सख्त Orders

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 07:18 PM (IST)

फिरोजपुर  : जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर दीपशिखा शर्मा ने विशेष आदेश जारी करते हुए जिला फिरोजपुर के सभी असला लाइसेंस धारकों को 29 सितंबर 2024 शाम 5 बजे तक अपने-अपने हथियार अपने नजदीकी पुलिस थानों या असला डीलरों के पास जमा करवाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि होने वाले पंचायती चुनावों को देखते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी किए गए जा रहे हैं, जो चुनाव खत्म होने तक लागू रहेंगे। 

जिक्रयोग्य है कि  पंजाब में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश की 13237 ग्राम पंचायतों के लिए 15 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं 27 सितंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 15 अक्टूबर को मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। चुनाव परिणाम मतदान खत्म होने और मतों की गिनती के बाद उसी दिन जारी कर दिए जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News