Punjab : पुलिस विभाग में अस्थायी कर्मचारियों के लिए अहम खबर, जारी हुए ये आदेश

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2023 - 07:31 PM (IST)

जालंधर (नरेन्द्र मोहन): पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में 47 हजार से अधिक अस्थाई कर्मचारियों को करीब 2 महीने की मोहलत और दे दी है। सरकार आमतौर पर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में इन पदों पर अस्थायी पदों के लिए वार्षिक स्वीकृति जारी करती है। सरकार ने इस बार 31 मार्च 2023 तक, करीब 2 माह के लिए इन पदों को स्वीकृति दी है। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए पुलिस विभाग में अस्थाई कर्मचारियों को वर्ष 2020 में एक वर्ष के लिए नियुक्त किया गया था और इसके बाद हर साल इन पदों को स्वीकृति दे देती है। इस स्वीकृति के बाद पुलिस विभाग इन अस्थाई पदों पर तैनात अधिकारियों  को वेतन का भुगतान कर सकेगा।

47,218 अस्थायी पदों में 44358 पद कार्यकारी है,  486 मिनिस्ट्रियल है, 9 पद एफ.डी स्टाफ में है, 27 फुटकल पद है, 110 हस्पताल स्टाफ, 1092 चतुर्थ श्रेणी पद, 912 कांटीजेंट (पूरा समय) और कांटीजेंट (पार्ट टाइम ) के 219 पद है। इन पदों के लिए डी.जी.पी. कार्यालय द्वारा स्वीकृति के बाद राज्य सरकार ने 47,218 अस्थायी पदों पर अपनी स्वीकृति जारी रखी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News