Punjab : मोहाली में युवती के मर्डर मामले में आरोपी की मां का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2024 - 11:09 PM (IST)

चंडीगढ़ : मोहाली के फेज 5 में आज ऑटो सवार लड़की पर एक सिरफिरे आशिक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया, जिसमें कि लड़की की दर्दनाक मौत हो गई है। लड़की पर तलवार से हमला किया गया। घटना संबंधी सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें युवक सड़क पर सरेआम लड़की पर तलवार से हमला करता दिखाई दे रहा है। लड़की की पहचान बलजिंदर कौर (26 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दूसरी तरफ आरोपी की मां का कहना है कि लड़की का प्रेम प्रसंग था और वह दो बार उनके घर भी आ चुकी है। उसने शादी का वादा किया था और अब इन्कार कर रही थी, जिसके चलते उनका बेटा परेशान रहने लगा था। वह सुबह ही घर से निकला थाी, उन्हें नहीं पता कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। 
 
लड़की को हमले के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, लड़के का चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ था और जैसे ही लड़की ऑटो से उतरी, उसने उससे बहस की और फिर उसके साथ मारपीट की। उसके सिर, हाथ और पेट पर वार किया और मौके से भाग गया।  लड़की फेज 5 में एक प्राइवेट ऑफिस में काम करती थी और पंजाब की रहने वाली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News