पंजाब का जवान चीन के बार्डर पर हुआ शहीद

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 05:58 PM (IST)

जीरा (राजेश ढंड): जिला फिरोजपुर की तहसील जीरा के गांव लहुके कलां का एक जवान कल चीन के बार्डर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। इस घटना बारे जैसे ही इलाके में पता लगा तो वहां शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव लहुके कलां भारतीय सेना में लगभग 9 वर्ष पहले भर्ती हुआ था। इस समय चीन के बार्डर पर ड्यूटी निभा रहा था, जहां वह गत दिन शहीद हो गया।

गौरतलब है कि शहीद कुलदीप सिंह की करीब 3 वर्ष पहले शादी हुई थी और उनके पिता की मौत हो चुकी है। अब उनके परिवार में उनकी पत्नी, डेढ़ वर्ष का बेटा, मां और बड़ा भाई है। यहां यह भी जिक्रयोग्य है कि शहीद कुलदीप सिंह की शहीदी के कारणों बारे अभी पूरी तरह पता नहीं चल पाया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila