राष्ट्रीय अध्यक्ष के जाते ही पंजाब भाजपा को झटका, MLA का चुनाव लड़ चुके नेता ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 02:18 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर गुरप्रीत सिंह भट्टी ने पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खन्ना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

गुरप्रीत सिंह भट्टी ने अपने इस्तीफे में कहा है कि आज हालात को मुख्य रखते हुए और पंजाब व सिख समुदाय के हितों को सबसे पहले रखते हुए, वह भारतीय जनता पार्टी के साथ आगे राजनीतिक रूप से काम करने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने तुरंत प्रभाव से BJP की प्राइमरी मेंबरशिप और पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों को एक चिट्ठी लिखा है। इस मौके पर उन्होंने पार्टी लीडरशिप, सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मिले सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News