पंजाब विधान सभा चुनावी अखाड़ा, संसद मैंबर भी कर रहे मंथन

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 05:12 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): पंजाब में होने वाली विधानसभा मतदान दौरान जहां मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्रियों के अलावा बड़ी संख्या में मंत्री और विधायक मैदान में हैं, वहीं विधानसभा में पहुंचने वालों की दौड़ में संसद मैंबर भी पीछे नहीं रहना चाहते। इसके अंतर्गत 3 मौजूदा संसद मैंबर भी विधानसभा मतदान लड़ रहे हैं, जिनमें सुखबीर बादल, भगवंत मान और प्रताप सिंह बाजवा का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: भाजपा को झटका, इस पूर्व मंत्री ने छोड़ी पार्टी

उधर विधानसभा मतदान लड़ रहे मौजूदा संसद सदस्यों के रिश्तेदारों की सूची भी काफी लम्बी है। इनमें बादल परिवार पहले नंबर पर चल रहा है, जिसके अंतर्गत सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल के परिवार में से प्रकाश सिंह बादल, आदेश प्रताप कैरों, बिक्रम सिंह मजीठिया और मनप्रीत बादल का नाम शामिल है। इसके अलावा रवनीत बिट्टू के भाई गुरकीरत कोटली और बहनोई बिक्रम मोफर मतदान लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: संयुक्त समाज मोर्चा ने उठाया चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल

इसी तरह परनीत कौर के पति कैप्टन अमरिन्दर सिंह, डा. अमर सिंह के बेटे कामिल, चौधरी संतोख सिंह के बेटे विक्रम चौधरी, सुखदेव ढींडसा के बेटे परमिन्दर सिंह ढींडसा, बलविन्दर भून्दड़ के बेटे दिलराज सिंह चुनाव मैदान में हैं। इस मामले का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि जिस तरह सुखबीर बादल खुद और उनके परिवार के मैंबर मतदान लड़ रहे हैं, जबकि प्रताप सिंह बाजवा खुद कांग्रेस तो उनके भाई फतेह जंग बाजवा भाजपा की टिकट से चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: जमानत के बाद भुलत्थ पहुंचे सुखपाल खैहरा, परिवार को मिल हुए भावुक

यह पूर्व संसद मैंबर मैदान में
कैप्टन अमरिन्दर सिंह, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिद्धू, राणा गुरजीत सिंह, विजय सांपला, परमजीत गुलशन, विजय इंद्र सिंगला, प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, शरनजीत ढिल्लों, सिमरनजीत मान, जगमीत बराड़।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News