लुधियाना में पुलिस और लोग हुए आमने-सामने, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 12:24 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में जालंधर बाईपास के नजदीक एल्डेको एस्टेट कालोनी के बाहर पुलिस चौकी बनाने को लेकर विवाद छिड़ गया। इस मामले को लेकर पुलिस और लोग आमने-सामने आ गए। नेशनल हाईवे पर एल्डेको एस्टेट कालोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस ने अतिक्रमण कर रातों-रात ढांचा तैयार कर पुलिस चौंकी बना दी। इसके चलते उन्होंने  रोष जाहिर करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने इस निर्माण को लेकर विधायकों और पुलिस अधिकारियों को दी शिकायत है। 

लोगों का कहना है कि यहां पुलिस चौकी बनाने से कॉलोनी का रास्ता छोटा हो जाएगा और सड़क हादसों का डर रहेगा। वहीं लोगों की इन शिकायतों का पुलिस अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने पुलिस चौकी के उद्घाटन का पत्थर भी लगा दिया। इस मामले को लेकर एल्डेको एस्टेट की सलाहकार कमेटी के सदस्य ने बताया कि पी.सी.आर. के मोटरसाइकिल दस्ते और एम्बुलेंस सेवा के लिए एक अस्थायी पाइंट बनाया गया था। वहीं इसे लेकर लोग तब हैरान हो गए जब उन्होंने शुक्रवार रात यहां पर संरचना देखी। इसके बाद उन्होंने इसे लेकर आपत्ति जताई पर पुलिस अपनी बात पर अड़ी हुई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

     

News Editor

Kalash