रेलवे की यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पंजाब में शुरू होने जा रही नई रेल सेवा
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 06:01 PM (IST)
तलवाड़ा (जोशी): कंडी क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए करटोली-अंबाला सिटी एक्सप्रेस को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, रेलवे ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस के रूट का विस्तार अब सीधे करटोली तक करने का निर्णय लिया है। इस दोहरी सौगात से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहद मजबूत हो जाएगी, जिससे यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बड़ी बचत होगी।
नई ट्रेन करटोली-अंबाला सिटी एक्सप्रेस की समय-सारणी रेलवे विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस नई ट्रेन का शेड्यूल तय कर दिया गया है। नई समय-सारणी जल्द ही लागू होने की उम्मीद है। करटोली-अंबाला सिटी एक्सप्रेस नई ट्रेन करटोली से सुबह 8:30 से अंबाला के किए रवाना होगी और शाम 4:15 पर अंबाला पहुंचेगी तथा अंबाला से करटोली के लिए 12:55 पर रवाना होगी और करटोली पंजाब 8:25 पर पहुंचेगी। रेलवे द्वारा ट्रेन के संचालन की आधिकारिक तारीख की घोषणा होना अभी बाकी है, जिसका क्षेत्रवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विकास और प्रगति की नई राहकंडी क्षेत्र के लोगों का बरसों का इंतजार अब नई उम्मीदों में बदल रहा है। इस रेल सेवा के शुरू होने से करटोली और आसपास के इलाके अब विकास, आर्थिक प्रगति और एक नई पहचान की ओर सुनहरा कदम बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सिर्फ़ एक रेल सेवा की शुरुआत नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों की एक नई राह है। चार राज्यों (हिमाचल, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा) को आपस में जोड़ने वाली यह कनेक्टिविटी क्षेत्र के कायाकल्प में मील का पत्थर साबित होगी।


