Punjab : ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 05:11 PM (IST)
बरेटा (सिंगला) : गत रात पास के गांव बहादुरपुर के रहने वाले गुरतेज सिंह ने स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजर रही एक ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, जो एक अच्छा पारिवारिक व्यक्ति था।
रेलवे पुलिस को दिए गए परिवार के बयानों के मुताबिक वह भैंसें पालकर डेयरी फार्म चलाता था, लेकिन हाल ही में कुछ भैंसों की मौत से वह परेशान था। इसके चलते उसने अचानक स्टेशन की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे अपना सिर डाल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी जुगराज सिंह ने शव को कब्जे में लिया और आगे की प्रक्रिया शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

