Punjab : इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 06:33 PM (IST)
गुरदासपुर ( हरजिंदर गोराया) : गुरदासपुर के बटाला में भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक बाजार लक्कड़ मंडी में स्थित एक तंग गली के अंदर बंद पड़े इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में आग लगते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत फायर स्टेशन को दी गई, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेजी से फैली की हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा था तथा मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा है तथा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
गोदाम मालिक ने बताया कि गोदाम में लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था, जो आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जैसे ही कोई अन्य सूचना मिलती है तो खबर अपडेट कर दी जाएगी।


