Punjab: पानी की टंकी पर चढ़े मीटर रीडर, दी सख्त चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 02:20 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पावरकॉम के आउटसोर्स मीटर रीडर कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी बीच कुछ कर्मचारियों द्वारा पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पटियाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे पावरकॉम 10 कर्मचारी आज पानी की टंकी पर चढ़ गए और अन्य कर्मचारियों द्वारा टंकी के नीचे धरना देकर प्रदर्शन किया जा रहा हैं।

इस दौरान यूनियन नेताओं का कहना है कि सरकार ने आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर करीब 65 हजार कर्मचारियों को विभाग में नियमित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 10 दिनों से पावरकॉम मुख्यालय के बाहर संघर्ष कर रहे हैं और उनकी मांग है कि ठेका प्रणाली को समाप्त कर आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News