Punjab : शहर में नगर निगम का Action, बिना मंजूरी और नक्शे के दो इमारतें सील

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 08:42 PM (IST)

अमृतसर  (रमन): नगर निगम के एम.टी.पी. विभाग द्वारा शहर में गैर-कानूनी निर्माणों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत रानी का बाग इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाई जा रही दो इमारतों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ठ, डिमोलिशन स्टाफ विवेक मित्तल व मंगत सिंह, इंस्पैक्टर सुखविंदर सिंह और निर्मल सिंह सहित एम.टी.पी. विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक दोनों इमारतों के निर्माण के दौरान निर्धारित बिल्डिंग बायलॉज का पालन नहीं किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इमारतों के निर्माण के लिए आवश्यक मंजूरियां नहीं ली गई थीं और निर्माण मंजूरी नक्शे के अनुसार नहीं किया जा रहा था। विभाग द्वारा निर्माणकर्ताओं को पहले भी नियमों का पालन करने और गैर-नियमित निर्माण रोकने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखने पर एम.टी.पी. विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों इमारतों को सील कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News