BYE BYE 2019: दिन दहाड़े हुई हत्याओं से दहला था पंजाब

punjabkesari.in Thursday, Dec 26, 2019 - 11:22 AM (IST)

चंडीगढ़: जहां नववर्ष 2020 नई उम्मीदें लेकर आ रहा है, वहीं अपनी, कड़वी यादों के साथ वर्ष 2019 हमें अलविदा कह रहा है। 'पंजाब' में इस साल कुछ ऐसीं घटनाएं हुई, जिसने पंजाबियों को झिंझोड़ कर रख दिया। जहां दिन दहाड़ें जगह-जगह गोलियां चली और सरेआम कत्ल भी हुए,  ऐसी घटनाओं ने पंजाब की जनता को बुरी तरह दहला दिया। पंजाब में साल 2019 दौरान हुए मुख्य हत्याकांड इस तरह है—

नेहा शौरी हत्याकांड
मोहाली के खरड़ में सेहत विभाग के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन दफ़्तर में महिला ड्रग इंस्पेक्टर नेहा शौरी (40), निवासी पंचकूला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद कातिल बलविन्दर सिंह (56) पुत्र गुरबचन सिंह निवासी मोरिंडा ने ख़ुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। जांच में सामने आया कि दोषी की मोरिंडा में कैमिस्ट की दुकान थी, जिसका लाइसेंस इंस्पेक्टर नेहा शौरी ने रद्द कर दिया था। इस बात के कारण बलविन्दर सिंह परेशान था और उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया। नेहा के कत्ल के बाद उस के पति वरुण मोंगा और मासूम बेटी की ज़िंदगी पूरी तरह अंधेरे में डूब गई।



मोगा में नौजवान ने परिवार का कत्ल कर की खुदकुशी
मोगा के गांव नत्थूवाला गरबी में नौजवान सन्दीप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र मनजीत सिंह ने अपने परिवार को गोलियों से भून दिया, जिस दौरान सन्दीप सिंह की माता बिन्दर कौर, पिता मनजीत सिंह, दादी गुरदीप कौर, बहन अमनजोत कौर और  4 वर्षीय भांजी की मौत हो गई, जबकि उसका 81 वर्षीय दादा गुरचरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद सन्दीप सिंह ने ख़ुद को भी मौत के हवाले कर दिया। जांच दौरान सामने आया था कि सन्दीप की कुछ समय पहले सगाई हुई थी, जिससे वह खुश नहीं थी।


चंगांली वाला हत्याकांड
संगरूर के गांव चंगालीवाला के दिमागी तौर पर परेशानदलित नौजवान जगमेल सिंह (37) पर 4 नौजवानों ने अमानवीय अत्याचार किए।  आरोपियों ने बेरहमी से पीटते हुए उसकी टांगों के मास को प्लास से नोच डाला। यहां  तक की  पानी मांगने पर आरोपियों ने उसे पेशाब पिलाया।  गंभीर रूप से घायल जगमेल सिंह की पी. जी. आई. में दाखिल करवाया गया था,यहां उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिवार की तरफ से धरने लगाए गए। इस घटना ने पूरे पंजाब को हिला कर रख दिया।


चंडीगढ़ में अबोहर की 2 सगी बहनों की हत्या
चंडीगढ़ के सैक्टर -22 स्थित एक मकान में स्वतंत्रता दिवस पर 2 सगी बहनों राजवंत और मनप्रीत की हत्या कर दी गई। दोनों मृतक बहनें अबोहर के गांव बल्लूआना की रहने वाली थीं और पिछले 4 सालों से चंडीगढ़ में रह रही थीं। कातिल की तस्वीर सी. सी. टी. वी. कैमरे में कैद हो गई थी, जिसे पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। जांच दौरान सामने आया कि कातिल कुलदीप का रिश्ता बड़ी बहन मनप्रीत के साथ हो रहा थी। इस दौरान मनप्रीत ने कुलदीप से  नाता तोड़ लिया, जिसे कुलदीप बर्दाशत नहीं कर सका। कुलदीप को शक था कि शायद मनप्रीत ने किसी और के साथ संबंध है। जब कुलदीप दोनों बहनों के कमरे में दाख़िल हुआ तो मनप्रीत और राजवंत की नींद खुल गई और कुलदीप के साथ दोनों की हाथापाई हो गई, जिसके बाद कुलदीप ने रसोई में पड़ी कैंची से दोनों बहनों की हत्या कर दी।


मोहाली में अध्यापिका को गोलियों से भूना
5 दिसंबर को खरड़ के सन्नी इनकलेव स्थित नालज बस स्कूल की अध्यापिका सरबजीत कौर को स्कूल की पार्किंग में उसकी बेटी के सामने गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। कातिल जसविन्दर सिंह मौके से फ़रार हो गया, जिसे बाद में गिरफ़्तार किया गया। उसने खुलासा किया कि सरबजीत कौर की हत्या उसके साथ लीव -इन -रिलेशन में रहने वाले हरविन्दर सिंह संधू ने सुपारी देकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में हरविन्दर सिंह संधू की मां शिन्दर कौर को भी गिरफ़्तार कर लिया और इस मामले की अगली जांच की जा रही है।

Vatika