एक क्लिक में पढ़ें पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 05:27 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री सुरिंद्र सिंगला का निधन, लुधियाना में दिन-दिहाड़े गोली मारकर आढ़ती को उतारा मौत के घाट। ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शैड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको पंजाब के हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें।

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री सुरिंद्र सिंगला का निधन
पंजाब सरकार के पूर्व वित्त मंत्री सुरिंद्र सिंगला का निधन हो गया। वह संगरूर के समाना के रहने वाले थे। हार्ट अटैक से आज उनका दिल्ली में निधन हो गया । कैप्टन सरकार के पूर्व के कार्यकाल में नह वित्त मंत्री थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड पर स्थित शमशानघाट में किया जाएगा।

दिन-दिहाड़े गोली मारकर आढ़ती को उतारा मौत के घाट
लुधियाना की सब्जी मंडी में गुरुवार को दिन-दिहाड़े एक आढ़ती की गोली मारकर हत्या कर दी गई।जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी में एक्टिवा पर आए व्यक्ति ने आढ़ती की छाती में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल आढ़ती को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 

14 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI रंगे हाथों गिरफ्तार
विजीलैंस ब्यूरो पटियाला की पुलिस ने एस.एस.पी. जसप्रीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में थाना अनाज मंडी के ए.एस.आई. गुरमेल सिंह को 14 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में विजीलैंस ने ए.एस.आई. गुरमेल सिंह के अलावा हवलदार हरजिंद्र सिंह और दर्जा चार कर्मचारी अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


गुटका साहिब पकड़ कर पंजाब से माफी मांगे कैप्टन : खैहरा
नशे की भेंट चढ़ मरने वाले छहर्टा निवासी युवाओं के परिवारों के साथ शोक व्यक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से विपक्ष नेता सुखपाल खैहरा छहर्टा क्षेत्र पहुंचे। जहां 19 जून को नशे की ओवरडोज लेने के कारण कर्ण पासी तथा हरप्रीत सिंह की मौत हो गई थी।


रंजिश के चलते 2 नौजवानों पर तेजधार हथियारों से हमला, 1 की मौत
रू नानक मोहल्ला वार्ड नंबर 6 में गत रात्रि करीब 15 हमलावरों ने 2 नौजवानों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें एक नौजवान की मौत हो गई जबकि दूसरा  गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल हालत में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पंहुची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

 

फिरोजपुर बॉर्डर पर BSF ने पाक घुसपैठिए को किया काबू
फिरोजपुर इंडो पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने डी.टी.मल. चेक पोस्ट के पास के एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है l

विदेश से लौटी इस महिला ने सुनार्इ रौंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां (Video)
अक्सर लोग विदेश जाने का सपना देखते है और इसे पूरा करने के लिए कर्इ बार अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। कुछ ऐसा ही मामला अमृतसर का सामने आया है, जहां दुबई से लौटी महिला ने रौंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां सुनार्इ। महिला की आपबीती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Vatika