एक क्लिक में पढ़ें पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 04:39 PM (IST)

पंजाब डेस्कः मोदी का कैप्टन पर हमला- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में क्यों पिछड़ा पंजाब?, गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने खोला सिंगर परमीश वर्मा पर गोली चलाने का राज। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शैड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको पंजाब के हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें।

मोदी का कैप्टन पर हमला- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में क्यों पिछड़ा पंजाब?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंजाब के मुक्तसर जिले में कृषि कल्याण रैली में किसानों को संबोधित करते हुए सबसे पहले बलिदान और गुरुओं की धरती को नमन किया।उन्होंने कहा कि मुक्तसर की धरती बलिदान की धरती है। मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान वीर यहां पहुंचे है। किसान हमारे देश की आत्मा है, किसान हमारा अन्नदाता है, कांग्रेस ने हमेशा किसानों के साथ धोखा किया, किसानों से झूठ बोला है।

गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने खोला सिंगर परमीश वर्मा पर गोली चलाने का राज
मशहूर गायक और अभिनेता परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला करने वाला  गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बाबा ने पूछताछ दौरान पंजाब पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं। दिलप्रीत ने बताया  कि गायक परमीश वर्मा पर गोली चलाने के बाद भी मैंने उसे धमकाना लगातार जारी ही रखा था। मैंने परमीश के करीबियों से फिरौती के लिए 10 लाख रुपए की मांग की थी।

सुखबीर की PM से मांग,84 दंगा पीड़ितों को दिलाया जाए इंसाफ
मलोट में किसानों की धन्यावाद रैली को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 1984  दंगा पीड़ितों के लिए इंसाफ की मांग की ।उन्होंने एक बार फिर गांधी परिवार पर हमला बोलते कहा कि कांग्रेसी की तरफ से अपने चहेतों जगदीश टाइटलर तथा सज्जन कुमार के जरिए सिखों का कत्लेआम करवाया गया  था।

BSF ने सर्च आप्रेशन दौरान बरामद की 12 करोड़ की हैरोइन
बी.एस.एफ. की 17 बटालियन और एन.सी.बी. के संयुक्त सर्च आप्रेशन दौरान बी.ओ.पी. रियाड़ कक्कड़ से 2.410 करोड़ की हैरोइन बरामद की है। जानकारी के मुताबिक रात के समय चलाए गए सर्च आपरेशन दौरान कंटीली तार के साथ लगती जमीन में खड़े ट्रैक्टर की तलाशी लेने पर  उसके पार्ट्स से उक्त हैरेइन बरामद की गई है।

पंजाब में रैली से पहले कैप्टन अमरेंद्र का PM मोदी को Challenge!
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान कल्याण रैली कर मिशन 2019 का चुनावी बिगुल फूकंने जा रहे है। वहीं इस रैली से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र ने ट्विट कर पी.एम. मोदी को चैलेंज किया है।  

मोगाः पैट्रोल पम्प करिंदे को उतारा मौत के घाट
मोगा-जीरा रोड़ पर गांव खोसा पांडे के नजदीक गत रात पैट्रोल पम्प के करिंदे को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया।इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह हत्या किस कारण हुई। इसका पता अभी तक नहीं लगा।

पी.एम. की रैली में किसानों का प्रदर्शन,पुलिस का लाठीचार्ज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  पंजाब के मुक्तसर जिले में कृषि कल्याण रैली में किसानों को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें किसानों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। किसानों ने पी.एम. मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर केंद्र सरकार पर उनकी मांगों की तरफ ध्यान न देने का आरोप लगाया।  पुलिस ने किसानों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज  भी किया।

गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को गोली लगने का वीडियो आया सामने
खतरनाक गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा को गत दिवस पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस की ज्वाइंट टीम ने सैक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे दबोच लिया। इस दौरान गैंगस्टर को गोली लगने का वीडियो सामने आया है, जिसमें घायल अवस्था में दिलप्रीत को पी.जी.आई. ले जाते हुए दिखाया गया है।

Vatika