एक क्लिक में पढ़ें पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 03:25 PM (IST)

पंजाब डेस्कः अपने शायराना अंदाज में भगवंत मान ने किया मोदी पर हमला, नवजोत सिद्धू का अधिकारियों को बड़ा झटका!  ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शैड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको पंजाब के हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें।
 

अपने शायराना अंदाज में भगवंत मान ने किया मोदी पर हमला
संसद के मॉनसून सत्र के तीसरा दिन काफी अहम रहा।  शुक्रवार को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में काफी बहस हुई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद भगवंत मान भी मोदी सरकार पर हमला बोलने से नहीं चूके। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री से एल.जी. द्वारा किए व्यवहार को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

नवजोत सिद्धू का अधिकारियों को बड़ा झटका!
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू  ने उन अधिकारियों को बड़ा झटका दिया है, जो बिना प्रमोशन उच्च पदों पर काम कर रहे हैं। सिद्धू की तरफ से ऐसे अफसरों की ताजा सूची मांग कर ड्यूटी चार्ज तुरंत वापिस देने के निर्देश दिए गए हैं।

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में खुलासा, 'कर्ज माफ करने से किसानों को नहीं हुआ कोई लाभ'
रिजर्व बैंक ऑफ  इंडिया (आर.बी.आई.) ने कहा है कि प्रदेश सरकारों ने किसानों को राहत देने के लिए उनके कर्ज माफ जरूर कर दिए, लेकिन इससे उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ है। जिन किसानों के कर्ज माफ हुए हैैं बैैंक उन्हें अब कर्ज देने से ही मना कर रहे हैैं। ऐसी स्थिति में मजबूरन किसान आढ़तियों व साहूकारों के चंगुल में फंस रहे हैैं और उनसे कर्ज ले रहे हैैं। इस संबंध में आर.बी.आई. ने एक रिपोर्ट जारी की है। सरकारों को इस रिपोर्ट के बाद एक बार फिर से कर्ज माफी के बारे में सोचने की जरूरत है। 

कंपनी मालिक से दुखी होकर युवक ने लगाया मौत को गले
अरमान नगर (रामा मंडी) में 3 साल के बेटी और पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते गेट्स कंपनी के सीनियर ब्रांच मैनेजर रोहित कुमार (37) पुत्र विजय कुमार ने डेढ़ माह से कंपनी द्वारा वेतन न दिए जाने से तंग आकर आत्महत्या कर ली। 

सहायक थानेदार ने दुष्कर्म के कथित आरोपी की सहायता करने के बदले ली रिश्वत, वीडियो हुई वायरल
थाना सिटी साऊथ मोगा पुलिस ने सहायक थानेदार अमरीक सिंह द्वारा कार में बैठकर दुष्कर्म के कथित आरोपी पूर्व फौजी के बेटे से उक्त मामले में उसकी सहायता करने के बदले 15 हजार रुपए रिश्वत लेने की वीडियो वायरल होने के मामले को गंभीरता से लेते उसको गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों तहत थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया है, जिसको उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर सस्पैंड कर दिया गया।

एस.टी.एफ. के हत्थे चढ़ी विदेशी महिला हैरोइन तस्कर
स्पेशल टास्क फोर्स ने 1 किलो हैरोइन सहित विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है।मूल रूप से युगांडा की रहने वाली रोबिया भारत में हैरोइन तस्करी के लिए आई थी। उसे एस.टी.एफ.टीम ने चैकिंग के दौरान दबोच लिया।

 

 

 

 

 

Vatika