Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 08:15 PM (IST)

पंजाब डेस्क: प्रधानमंत्री की गुरदासपुर रैली तथा जालंधर में 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें। 

जालंधर पहुंचे मोदी,106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस समारोह का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल पर आज (3 जनवरी)106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस समारोह का उद्घाटन करने पंजाब के शहर जालंधर पहुंचे। साइंस कांग्रेस में पहुंचने पर सबसे पहले रोबोट रोबोवर्टो ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। 26 टन वजन के इस रोबोट को  50 विद्यार्थियों ने तैयार किया है। 18 फीट के पैर व 20 फीट के धड़ वाले रोबोट ने पीएम से बातें कीं । दो महीने की मेहनत से इस रोबोट को तैयार करवाने वाले मनदीप अपनी टीम के साथ काफी उत्साहित नजर आए। 

मोदी के आने से पहले जालंधर में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन (Watch Video)
जालंधर में 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में पहुंचने से पहले केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए  कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

राहुल और प्रियंका से मिलने के बाद सिद्धू का ट्वीट:"Feeling Top-of-the-World"

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू  ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी  बहन प्रियंका गांधी से भेंट की। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान उन्होंने पंजाब में कांग्रेस सरकार के कामकाज का फीडबैक दिया। सिद्धू ने पंजाब में पार्टी के कामकाज भी की जानकारी राहुल गांधी को दी।

देहरादून से अमृतसर पहली बार फ्लाइट शुरू करेगा स्पाइसजेट
स्पाइसजेट कंपनी भारत में 12 नई नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरू करेगी। ये फ्लाइट मेट्रो और नॉन मेट्रो शहरों के लिए शुरू होगी। सभी नई फ्लाइट 20 जनवरी 2019 से शुरू होंगी। स्पाइसजेट देहरादून-जम्मू, देहरादून-जयपुर, देहरादून-अमृतसर रूट पर पहली बार फ्लाइट शुरू कर रही है। स्पाइस जेट अपना बोमबार्डियर क्यू 400 विमान इन फ्लाइट के लिए उपयोग करेगी।

'आप' के नहीं रहे फुल्का, प्राथमिक मैंबरशिप से भी दिया इस्तीफा

आम आदमी पार्टी के नेता एच.एस. फुल्का ने आज पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से भी इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने पार्टी के मुखी अरविंद केजरीवाल को सौंप दिया है। फुल्का ने इस संबंधी डाली अपनी ट्विटर पोस्ट में लिखा, ''मैंने 'आप' से इस्तीफा दे दिया है और आज केजरीवाल को सौंपा है। 

मोदी ने पंजाब को निराश किया: सुनील जाखड़
कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरदासपुर दौरे के दौरान प्रदेशवासियों व खास कर किसानों की भलाई संबंधी कोई भी नई घोषणा न करके पंजाबियों को निराश ही किया।  

दिन दिेहाड़े पिस्तौल की नोक पर लुटे 10 लाख रुपए

शहर की दविन्द्रा रोड की 4 नंबर गली में से दिन दिहाड़े तीन अज्ञात कार सवार लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर दो मोटरसाईकल सवारों से करीब 10 लाख रुपए छीनकर फरार होने का समाचार है। लुटपाट की पूरी घटना उकत स्थान पर एक दुकान के बाहर लगे सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हुई। पुलिस कैमरे में कैद फुट्टेज के अधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 

पंजाब में पहली बार बिना पगड़ी के मंच पर नजर आए मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी प्रदेश में जाते हैं तो वहां की शान पगड़ी, टोपी, सिरोपा या शाल जरूर पहनते हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि मोदी ने गुरदासपुर में पंजाब की जनता को  संबोधित किया मगर पगड़ी में नजर नहीं आए।

BSF को मिली सफलता, इंडो-पाक बॉर्डर से जब्त की करोड़ों की हेरोइन

सीमा सुरक्षा बल की 29 बटालियन के जवानों ने फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर से 4 पैकेट हैरोइन  बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार भारत-पाक बॉर्डर की बी.ओ.पी. हयात के एरिया में  घने कोहरे का फायदा उठाते हुए पाक तस्करों ने  फेंसिंग के ऊपर से हैरोइन के पैकेट फैंके। इस दौरान बॉर्डर पर तैनात बी.एस.एफ. के  जवानों ने उन्हें ललकारा तो पाक स्मगलर पीछे भाग गए। 

मोदी की रैली में जा रही गाड़ियों के साथ हादसा, 7 घायल
घने कोहरे के कारण बरनाला-मोगा नैशनल हाईवे पर गांव रामगढ़ के पास  वाहनों की टक्कर में 7 लोग घायल  हो गए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ गाड़ियां पी.एम. मोदी की रैली में शामिल होने के लिए जा रही थी। 
 

swetha