पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 09:03 PM (IST)

जालन्धर: प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों को देखते हुए तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर को प्लास्टिक मुक्त जोन के तौर पर विकसित किया जाएगा। अकादमी के निदेशक अनीता केचुली ने शनिवार को बताया कि प्लास्टिक का स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है जिस कारण अकादमी के आधिकारियों ने एक अहम फैसला लेते हुए अकादमी को प्लास्टिक मुक्त करने का प्रण लिया है। 

उन्होंने कहा कि इस बारे में प्लास्टिक घटाओ वर्तमान बचाओ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत आधिकारियों और कर्मचारियों को प्लास्टिक के बुरे प्रभावों के बारे में जानकारी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु इस मुहिम में एक अहम योगदान दे सकते हैं। केचुनी ने कहा कि हमें एक बार प्रयोग में लाने वाली प्लास्टिक जैसे पानी की बोतलों और प्लास्टिक के लिफाफे और अन्य प्लास्टिक से बनी वस्तुओं से परहेज करना चाहिए।

Vaneet