वर्दी पहनकर Duty पर न जाएं? पंजाब पुलिस की Viral Advisory का सामने आया सच

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 12:25 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने इन दिनों सोशल मीडिया पर फैल रही उन खबरों का पूरी तरह खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से कर्मचारियों को ड्यूटी पर आते-जाते समय वर्दी न पहनने की एडवाइजरी जारी की गई है। पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक पेज पर उक्त एडवाइजरी को गलत बताया है। इसमें पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के बाद वर्दी में बाहर न निकलने और सिविल कपड़ों में सफर करने की बात कही गई थी।

PunjabKesari

पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इसे फर्जी एडवाइजरी करार दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस मुख्यालय या उसके अधीन आने वाले किसी भी पुलिस कार्यालय की ओर से पुलिस कर्मचारियों को ऐसी कोई हिदायत जारी नहीं की गई है, जिसमें उन्हें ड्यूटी पर जाते या वापस आते समय वर्दी न पहनने के लिए कहा गया हो।

इसके साथ ही कर्मचारियों को सिविल कपड़े पहनने के भी कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैल रहे ऐसे संदेश झूठे हैं और इन्हें नजरअंदाज किया जाना चाहिए। पुलिस ने नागरिकों और अपने कर्मचारियों से ऐसी झूठी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील करते हुए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News