Instagram पर पोस्ट की बम गिरने की Video! पंजाब पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
punjabkesari.in Saturday, May 10, 2025 - 03:33 PM (IST)

लुधियाना (राज) : मौजूदा हालात के बीच प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे फेक खबरें न फैलाएं और केवल विश्वसनीय स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। लेकिन इसके बावजूद कई लोग सोशल मीडिया पर फेक खबरें फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिनके खिलाफ विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
लुधियाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर बम गिरने का फेक वीडियो अपलोड करने वाले 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में डी.सी.पी. रूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने एक पुराने वीडियो को पाकिस्तान से गिरते बम का वीडियो बताकर अपलोड किया था। इससे दहशत फैल गई। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि अगर कोई भी फेक खबर या कोई फेक वीडियो अपलोड करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here