मोहाली में पंजाब पुलिस के ASI की गोली लगने से मौत, सीनियर ऑफिसर का था गनमैन
punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 03:11 PM (IST)
मोहाली (जस्सी): मोहाली के थाना सोहाना के अधीन आते इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां ASI की गोली लगने से मौत हो गई। ASI की पहचान ओंकार सिंह के रुप में पर हुई है।उन्हें 6 गोलियां लगी हैं।
बताया जा रहा है कि वह एक पूर्व IPS ऑफिसर के साथ बतौर गनमैन तैनात थे। वहीं मोहाली पुलिस फिलहाल इस मौत के बारे में कुछ भी साफ-साफ कहने को तैयार नहीं है। पुलिस थानेदार की बॉडी को सिविल हॉस्पिटल ले आई है और मामले की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

