पठानकोट में पुलिस टीम पर हमला, पूरा मामला कर देगा हैरान

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 02:17 PM (IST)

पठानकोट : पठानकोट के गांव ढोलोवाल में शुक्रवार देर रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार यहां आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर उसके परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई और उनकी वर्दियां तक फाड़ दी गईं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस टीम को मौके से जान बचाकर निकलना पड़ा।

जानकारी के अनुसार यह मामला तारागढ़ क्षेत्र के गांव शादीपुर की रहने वाली एक महिला से पर्स छीनने की घटना से जुड़ा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सूरज शाह को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन पेशी पर ले जाते समय आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव ढोलोवाल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची। आरोप है कि पुलिस को देखते ही आरोपी के परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की गई और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में गांव के सरपंच सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News