पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, माहौल बिगाड़ने के लिए बड़े हमले की थी साजिश

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2020 - 12:51 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने आंतकियों के मॉड्यूल्स का पर्दाफाश करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी सूबे के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने दी है। यह दोनों लोग खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से तालुक रखते है।

जल्द ही बड़ा सुराग हाथ लगने की  संभावना
उन्होंने जानकारी दी है कि यह दोनों पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश रच रहे थे। गुप्त सूचनाओं और इंटेलिजैंस से मिले इनपुट्स के आधार पर दोनों को राजपुरा-सरहिंद रोड स्थित होटल से पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों के नाम हरजीत सिंह उर्फ राजू, शमशेर सिंह उर्फ शेरा बताया जा रहा है, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ जारी है, जल्द ही बड़ा सुराग हाथ लगने की  संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News