TikTok को लेकर पंजाब पुलिस साइबर सेल की लोगों को चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2020 - 10:04 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस स्टेट साइबर क्राइम सेल ने लोगों को आज चेतावनी दी कि ऐसी कोई भी ए.पी.के. (एंड्रॉइड एप्लीकेशन पैकेज) फाइलें डाउनलोड ना की जाए, जो भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित हैं। यह चेतावनी इंस्टैंट मैसेजिंग सेवाएं, एस.एम.एस. या वॉट्सएप के जरिए भेजे जा रहे संदेश की खबरें सामने आने के बाद जारी की गई है। प्रतिबंधित चीनी एप टिकटॉक अब भारत में टिकटॉक प्रो के रुप में उपलब्ध है। 

पंजाब पुलिस स्टेट साइबर क्राइम सेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी ए.पी.के. फाइलों को डाउनलोड ना किया जाए। भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित टिकटॉक और अन्य प्रसिद्ध एप्स के नकली एप्स से बचो और उनको डाउनलोड ना किया जाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News