पंजाब पुलिस का कर्मचारी गिरफ्तार, ASI फरार, जानिए क्या है पूरा मामला?

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 12:23 PM (IST)

फरीदकोट (जगतार): फरीदकोट की विजिलेंस टीम की तरफ से रिश्वतख़ोरी के मामले एक पुलिस कर्मचारी समेत 2 व्यक्तियों को काबू किया है जबकि तीसरा ए.एस.आई. फरार  है। काबू किए 2 व्यक्तियों में से एक पुलिस कर्मचारी है। इस मामले में ए.ऐस.आई. की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस की जानकारीसंबंधी उप पुलिस विजिलेंस ब्यूरो राज कुमार ने दी है।

इस मौके जानकारी देते हुए राज कुमार ने बताया कि 2018 की एक शिकायत की फाइल चीफ विजिलेंस ब्यूरो चंडीगढ़ के दिशा-निर्देश पर जांच करके हैडक्वाटर भेजी गई थी, जिसके बाद कार्यवाही करते तीन कर्मचारियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी देते बताया कि ए.ऐस.आई. हरदेव सिंह चौकी का इंचार्ज लगा था, उसने एक शराब का मुकदमा दर्ज किया था और पीड़िता से 15 हजार रुपए की मांग की थी। जबकि एक और पुलिस कर्मचारी और दूसरा प्राइवेट व्यक्ति काबू कर लिया गया है। यह प्राइवेट व्यक्ति पुलिस को पैसे देने में मध्यस्थ की भूमिका अदा कर रहा था। दूसरा भी पंजाब पुलिस का ए.ऐस.आई. है जो अब फरार है, जिसको पकड़ने के लिए विजिलेंस की तरफ से छापेमारी की जा रही है। 

Content Writer

Tania pathak