VVIP काफिले में तैनात पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार! कारनामा जान हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 04:18 PM (IST)

तरनतारन (रमन): तरनतारन में B.S.F. को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब रूटीन चेकिंग के दौरान V.V.I.P. काफिले में तैनात एक हेड कांस्टेबल को हेरोइन की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया। मिली जानकारी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की कंटीली तार के पास एंटी-ड्रोन सिस्टम में तैनात हेड कांस्टेबल को 15 kg हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान भुसो निवासी करणबीर सिंह के रूप में हुई है। यह कार्रवाई B.S.F. बटालियन द्वारा की गई है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 100 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चेक-पॉइंट पर कार से बरामद हुई हेरोइन 

आरोपी अपनी निजी कार में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन के तीन पैकेट लेकर लौट रहा था। गांव लाहियां के पास BSF और NCB के जॉइंट ऑपरेशन में पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी अपने चाचा के बेटे हरजीत सिंह के साथ स्विफ्ट कार में घूम रहा था। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल करणबीर सिंह को बॉर्डर एरिया में एक चेक-पॉइंट पर स्विफ्ट कार में 15 kg हेरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

दोनों को हिरासत में लेकर BSF और इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा ​पूछताछ की जा रही है और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई गई है। गिरफ्तार हेड कांस्टेबल करणबीर सिंह खालड़ा पुलिस थाने के अधीन आते गांव वां में ड्रोन सिस्टम में तैनात था। भूसा गांव का रहने वाला करणबीर सिंह पहले बॉर्डर पुलिस स्टेशन में मुंशी (क्लर्क) के तौर पर काम कर चुका है और अभी VVIP काफिले के साथ चलने वाली जैमर गाड़ी में तैनात था। BSF की सूचना पर सराय अमानत खां पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News