पंजाब पुलिस पर भारी पड़ी चंडीगढ़ पुलिस, काटा 10 हजार का चालान

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2019 - 05:57 PM (IST)

चंडीगढ़: लोगों को नियमों की पालना सिखाने वाली पंजाब पुलिस के कुछ कर्मचारियों ने खुद ही इन नियमों को दरकिनार कर दिया है। इसी के चलते पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी का चंडीगढ़ में 10 हजार रुपए का चालान काटा गया है।

वास्तव में पंजाब पुलिस का यह कर्मचारी शहर के मटका चौंक नजदीक ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बात कर रहा था, जिसकी किसी व्यक्ति की तरफ से वीडियो बनाकर चंडीगढ़ पुलिस को भेज दी गई। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उक्त कर्मचारी का 10 हजार रुपए का चालान काटा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। सोचने वाली बात तो यह है कि यदि कोई आम व्यक्ति होता तो यही पंजाब पुलिस ने चालान काटने के लिए गाड़ी लेकर उसके पीछे दौडऩा था परन्तु शायद इन कर्मचारियों मालूम नहीं है कि आम जनता की तरह ही सभी नियम इन पर भी लागू होते हैं। 

Vaneet