नशे की दलदल में खुद पंजाब पुलिस, ड्यूटी दे रहा हैड कांस्टेबल गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 11:29 AM (IST)

लुधियाना (राज्य): नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रही पुलिस खुद नशे की दलदल में फंसी हुई है। सदर थाना पुलिस ने अपने ही कमिश्नरेट पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1 किलो 800 ग्राम पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी अनिल कुमार पठानकोट के गांव पठान निवासी का रहने वाला है, जो इस समय लुधियाना में ड्यूटी पर तैनात था।

उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. मेजर सिंह पुलिस पार्टी सहित पक्खोवाल रोड पर गश्त पर मौजूद थे। इसी बीच आरोपी अनिल कुमार पैदल ही गुजर रहा था, जो पुलिस को आगे देखकर घबरा गया। शक होने पर तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से एक लिफाफे में चूरा पोस्त बरामद हुआ।
 
पहले आरोपी ने पुलिस पार्टी के साथ बदसलूकी की थी लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल है, जो डिविजन नंबर-2 में तैनात है और नशे का आदी है। वह नशे की पूर्ति के लिए कुछ नशीले पदार्थ बेचता था ताकि खर्चा चलता रहे और उसे नशीला पदार्थ मिल जाए। पुलिस आरोपी से पूछताछ करके यह पता लगाने में जुटी है कि वह वह ड्रग्स कहां से लाकर सप्लाई करता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila