Punjab Police ने आर्म्स एक्ट के तहत अभियुक्त व्यक्तियों के ठिकानों की जांच की

punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2023 - 11:02 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर(रमनजीत/धवन): मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने शनिवार को एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत राज्य भर में पुलिस टीमों द्वारा आम्र्स एक्ट के तहत अभियुक्त व्यक्तियों की जांच की गई। पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया।

यह अभियान सुबह 11 से शाम 5 बजे तक एक साथ चलाया गया और सभी सी.पीज/ एस.एस.पीज को प्रत्येक पुलिस स्टेशन में एक टीम तैनात करने के लिए कहा गया, जो पिछले 5 वर्षों में आर्म्स एक्ट के तहत अभियुक्त सभी व्यक्तियों, जो जमानत, पैरोल या बरी हैं, के ठिकानों और आपराधिक इतिहास की जांच करने के निर्देश दिए गए।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ए.डी.जी.पी.) कानून-व्यवस्था अॢपत शुक्ला ने कहा कि 2000 पुलिस कर्मियों वाली 400 पुलिस टीमों ने पिछले 5 वर्षों में आम्र्स एक्ट के तहत दर्ज मामलों के ऐसे 1,343 व्यक्तियों की जांच की है, जिनमें से 1,194 व्यक्ति पैरोल या जमानत पर थे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस ऑप्रेशन को अंजाम देने का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा और उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश सहित राज्यों की अंतर-राज्यीय सीमाओं से अवैध हथियारों और गोला-बारूद की आमद पर रोक लगाने के अलावा गैंगस्टरों व असामाजिक तत्वों पर नजर रखना था। इस बीच इस 
तरह के ऑप्रेशन असामाजिक तत्वों के बीच भय पैदा करने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में भी मदद करते हैं।

Content Writer

Vatika