पंजाब पुलिस में जाने वाले इच्छुक नौजवानों के लिए खुशखबरी, जल्द होगी भर्ती

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 11:53 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): मुख्यमंत्री पंजाब कै. अमरेंद्र सिंह द्वारा गत दिनों पंजाब पुलिस में कांस्टेबलों, हैड कांस्टेबलों और सब-इंस्पैक्टरों की भर्ती के लिए मंजूरी देने के बाद डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब दिनकर गुप्ता ने इच्छुक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक जांच टैस्टों की तैयारियां शुरू करने के लिए प्रेरित किया है।  उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती बिल्कुल निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से होगी। आगामी 2-3 महीनों में विभिन्न पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

सब-इंस्पैक्टरों और हैड कांस्टेबलों की भर्ती से संबंधित विवरणों बारे में जानकारी देते हुए डी.जी.पी. ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवारों (पुरुष या महिलाएं दोनों) के पास कम से कम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और 1 जनवरी, 2021 तक 28 साल तक की उम्र होनी चाहिए। सरकार की हिदायतों के अनुसार कुछ श्रेणियों के लिए ढील दी जाएगी। कांस्टेबल के पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार (पुरुष या महिला दोनों) जिनकी उम्र 1 जनवरी, 2021 तक 18-28 साल उम्र वर्ग में आती है (सरकार की हिदायतों के अनुसार कुछ श्रेणियों के लिए ढील दी जाएगी) और बारहवीं तक की शैक्षिक योग्यता हो, वे पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए योग्य होंगे।

सिर्फ न्यूनतम शारीरिक माप संबंधी मापदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 5 फुट 7 इंच कद और महिला उम्मीदवारों के लिए 5 फुट 2 इंच कद शामिल है, को शारीरिक जांच टैस्ट में शामिल होने की इजाजत दी जाएगी। इस टैस्ट में दौड़ (पुरुषों के लिए 1600 मीटर और महिलाओं के लिए 800 मीटर), ऊंची छलांग और लंबी छलांग शामिल होगी। कांस्टेबलों, हैड कांस्टेबलों और सब-इंस्पैक्टरों की भर्ती के लिए ऑब्जैक्टिव टाइप लिखित टैस्टों में सामान्य ज्ञान के आधार पर बहु-विकल्पी प्रश्न शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नौजवानों को अभ्यास/तैयारी के लिए सार्वजनिक स्थानों व पार्कों, स्टेडियमों और पुलिस लाइन मैदानों आदि का प्रयोग करने की आज्ञा दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News