पंजाब पुलिस ने किया रेंजों का पुनर्गठन, नई फरीदकोट रेंज हुई शामिल

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 08:53 AM (IST)

चंडीगढ़/जालन्धर (धवन, रमनजीत): पंजाब सरकार ने नई पुलिस रेंज को अपनी अनुमति दे दी है जिस कारण रेंजों की गिनती 7 से बढ़ कर 8 हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अनुमति से नई रेंजें स्थापित की गई हैं। अब फरीदकोट रेंज के रूप में नई रेंज को शामिल किया गया है। इसमें फरीदकोट, मोगा व मुक्तसर जिलों को शामिल किया गया है। नई पुलिस रेंज के अस्तित्व में आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली में और तेजी आएगी। मालवा क्षेत्र में लम्बे समय से नई पुलिस रेंज स्थापित करने की मांग चली आ रही थी। पंजाब के गृह सचिव सतीश चंद्रा ने इस संबंध में नोटीफिकेशन जारी कर दिया है। फरीदकोट रेंज के अस्तित्व में आने के बाद पंजाब में पुलिस रेंजों के तहत आने वाले जिले निम्र प्रकार से होंगे।


सीरियल नं.    रेंज    जिले (राजस्व/पुलिस)
1.    बार्डर रेंज    अमृतसर (ग्रामीण, बटाला, गुरदासपुर व पठानकोट)
2.    जालन्धर रेंज    जालन्धर (ग्रामीण), होशियारपुर व कपूरथला
&.    लुधियाना रेंज    लुधियाना (ग्रामीण), खन्ना, एस.बी.एस. नगर
4.    पटियाला रेंज    पटियाला (ग्रामीण), बरनाला व संगरूर
5.    रूपनगर रेंज    फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर व एस.ए.एस. नगर
6.    बठिंडा रेंज    बठिंडा व मानसा
7.    फिरोजपुर रेंज    फिरोजपुर, फाजिल्का व तरनतारन
8.    फरीदकोट रेंज    फरीदकोट, मोगा व श्रीमुक्तसर साहिब


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News