Rose Day पर पंजाब पुलिस की चेतावनी! Tweet कर दिया यह संदेश

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2025 - 10:53 AM (IST)

चंडीगढ़: आज से वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है, जिसे कपल्स एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के लिए मनाते हैं। इस सप्ताह का पहला दिन रोज़ डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस अवसर पर पंजाब पुलिस ने पंजाबियों को एक विशेष संदेश देने के साथ-साथ एक 'चेतावनी' भी दी है।

rose day

दरअसल, पंजाब पुलिस ने फर्जी खबरों के खिलाफ चेतावनी देने के लिए रोज डे का इस्तेमाल किया है। पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है, "आओ! इस रोज़ डे पर अफवाहों को पीछे छोड़ें और सच्चाई की खुशबू फैलाएं। झूठी खबरों से दूर रहें और सावधान रहें!"

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News