Punjab : महिला द्वारा Suicide की कोशिश, पुलिस व सड़क सुरक्षा बल ने ऐसे बचाई जान

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 05:39 PM (IST)

फाजिल्का : पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। इसी के चलते फाजिल्का पुलिस ने आज एक महिला की जान बचाकर अपना कर्तव्य निभाया है। इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी डा. प्रज्ञा जैन ने बताया कि उनके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक महिला नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में सड़क सुरक्षा बल को भी एक राहगीर से सूचना मिली, जिसके बाद अरनीवाला थाने की पुलिस और सड़क सुरक्षा बल की टीम ने तकनीकी सेल से महिला की सटीक लोकेशन प्राप्त की और तुरंत उस स्थान पर पहुंची और महिला को बचा लिया गया। महिला को अरनीवाला पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- मौसम को लेकर आई नई Update, ऐसे रहेंगे अगले 3 दिन

इस टीम में सड़क सुरक्षा फोरस से ए.एस.आई. देवी दयाल, कांस्टेबल बोबी कुमार और जतिंद्र सिंह और लेडी कांस्टेबल चरनजीत और प्रिया रानी शामिल थे, जबकि अरनीवाला पुलिस स्टेशन से ए.एस.आई. सुभाष चंद्र, सिपाही वीरपाल और पंजाब होमगार्ड के जवान गुरजंट सिंह और नछत्तर सिंह शामिल थे। महिला श्री मुक्तसर साहिब जिले के एक गांव की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला आत्महत्या क्यों करने जा रही थी, इस बारे जांच की जा रही है। 

इस मौके पर जिला पुलिस प्रमुख डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि कोई भी सूचना पुलिस विभाग के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 112 पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यहां अगर कोई किसी असामाजिक तत्व के बारे में सूचना देता है तो सूचना देने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जाती है।

Content Editor

Subhash Kapoor