पंजाब पुलिस का थर्ड डिग्री टॉर्चर, मीडिया के सामने आकर इस कैदी ने खोली सारी पोल..

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 02:31 PM (IST)

लुधियाना (स्याल) : ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में देर शाम हुए झगड़े में गंभीर रूप से घायल 2 बंदियों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उक्त बंदियों का मेडिकल किया। 

इस अवसर पर एक बंदी अजय कुमार ने मीडिया के सामने जेल के अंदर नशे की संलिप्तता के कथित रूप से 2 कर्मचारियों पर आरोप लगाए है, जिसके चलते उक्त कर्मचारियों ने आधा घंटा मेरे पर ठंडा पानी डालकर कई यातनाएं देने के आरोप लगाए। दूसरी ओर बंदियों को सिविल अस्पताल मेडिकल के लिए लाने वाले पुलिस अधिकारी ने घायल बंदी के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उक्त बंदी का अन्य बंदी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और झगड़े में आपसी मारपीट के दौरान दोनों बंदी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए यहां लाया गया।

पुलिस अधिकारी ने सिविल हस्पताल में बंदी द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उधर जेल के सुपरीटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने बताया कि जेल के अंदर दो कैदियों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बंदी द्वारा लगाए सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। 

Content Writer

Vatika