पंजाब पुलिस को चकमा, Ludhiana कोर्ट में पेशी दौरान आरोपी फरार

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2023 - 11:18 PM (IST)

लुधियाना (डेविन) : पंजाब पुलिस के सुरक्षा प्रबंध एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गए है। बता दें कि लुधियाना कोर्ट में पेशी भुगतने आया एक आरोपी थाना जमालपुर के ए.एस.आई. दिलबाग सिंह और पुलिस मुलाजिम को धक्का देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने पीछा किया लेकिन असफल रही।

वर्णनीय है कि थाना जमालपुर में आरोपी मोहम्मद शहजाद उर्फ गबरू के खिलाफ बलदेव गुप्ता, निवासी गुरु नानक अस्टेट, ताजपुर, एवन कालोनी ने शिकायत की थी। जिसमें मोहम्मद शहजाद के साथ 12 अज्ञात लोगों को पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ थाना जमालपुर में मामला दर्ज किया था। इस सम्बंध में थाना जमालपुर ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी को ए.एस.आई. दिलबाग सिंह आज अदालत में पेश करने के लिए लेकर गए थे। इस दौरान पेश करते समय आरोपी के हाथों की हथकड़ी खोली गई जिसका फायदा उठाकर आरोपी पुलिस मुलाजिम को धक्का देकर फरार हो गया। जिसके बाद डिवीजन नं 5 में आरोपी खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना इंचार्ज नीरज चौधरी से बात करने पर उन्होंने बताया क आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है आरोपी को जलद गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Content Writer

Subhash Kapoor