Punjab Police की बदलेगी यूनिफॉर्म! 16 नवंबर से लागू होंगे नए आदेश

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 01:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) कार्यालय की ओर से राज्य के सभी पुलिस कर्मचारियों के लिए विंटर यूनिफॉर्म को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, पंजाब पुलिस के सभी रैंक के कर्मचारियों की यूनिफॉर्म में बदलाव 16 नवंबर 2026 से लागू होगा।

PunjabKesari

DGP कार्यालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 15 नवंबर तक शाम और रात की ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी अपनी मर्जी से विंटर यूनिफॉर्म पहन सकते हैं। वहीं, 16 नवंबर से सभी पुलिस कर्मचारियों के लिए विंटर यूनिफॉर्म लागू हो जाएगी। इस संबंध में पंजाब के सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों और पुलिस मुख्यालय की सभी शाखाओं के प्रमुखों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह आदेश पुलिस मुख्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव (Estt.-2) ब्रांच की ओर से जारी किए गए हैं। इस संबंध में पंजाब के सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों और पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News