Punjab Politics: रवनीत बिट्टू के BJP में शामिल होने पर जानें क्या बोले राजा वड़िंग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 06:42 PM (IST)

पंजाब डेस्क: लोकसभा चुनावों से पहल कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना से 2 बार लगातार सांसद रह चुके रवनीत बिट्टू ने आज बीजेपी ज्वाइन कर ली है, जिसके बाद राजनीति में उथल पुथल शुरू हो चुकी है। बिट्टू बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस का पहला बयान सामने आया है। बिट्टू के बीजेपी में जाने पर पंजाब प्रधान राजा वड़िंग ने बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नुकसान से ज्यादा  रवनीत बिट्टू की नुकसान हुआ है। बिट्टू के परिवार को कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। उनके दादा बेअंत सिंह को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया था। बिट्टू जैसे दल बदलने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें : Big News : लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, रवनीत बिट्टू ने थामा इस पार्टी का दामन

गौरतलब है कि लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता हैं। बीजेपी के विनोद तावड़े ने उन्हें बीजेपी में शामिल कराया है। बता दें कि रवनीत बिट्टू 2 लुधियाना व एक बार श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस पार्टी के सांसद रह चुके हैं, और पिछले लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। रवनीत बिट्टू लुधियाना से मौजूदा सांसद हैं। वह कांग्रेस से 2 बार लुधियाना से सांसद बने। आपको ये भी बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kamini