बिजली उपभोक्ता ध्यान दें! मंगलवार को इन इलाकों में 5 घंटे गुल रहेगी बिजली

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2026 - 08:16 AM (IST)

जालंधर: पंजाब के कई इलाकों में आज मंगलवार को लंबा बिजली कट लगने जा रहा है। बिजली विभाग की ओर से जरूरी मरम्मत कार्य के चलते कई जगहों पर बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इसके लिए पहले ही सूचना जारी कर समय निर्धारित कर दिया गया है। कई इलाकों में सुबह से ही बिजली गुल हो जाएगी और दोपहर से लेकर शाम तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

पढ़ें प्रभावित इलाकों का पूरा विवरण:
नूरपुरबेदी (अविनाश शर्मा): 10 नवंबर 2026, दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 के.वी. मुकारी फीडर पर शेड्यूल मेंटेनेंस के तहत परमिट लिया जाएगा। इस दौरान सिंहपुर, गोपालपुर, बिलपुर, जेतवाल, मावा मुकारी, भैणी, मोठापुर, गोबिंदपुर, बेला, अमरपुर बेला और चंदपुर बेला आदि गांवों की मोटरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा मुकारी फीडर से जुड़े कुछ घरों की बिजली सप्लाई भी प्रभावित होगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने जरूरी कामों के लिए बिजली के वैकल्पिक प्रबंध कर लें। विभाग के अनुसार काम की स्थिति के मुताबिक बिजली कट का समय घट या बढ़ सकता है। 

सवाड़ा और मुकारी फीडर से जुड़े गांवों में बिजली रहेगी बंद
नूरपुरबेदी (संजीव भंडारी/अविनाश शर्मा): पंजाब स्टेट पावरकॉम लिमिटेड के उप-संचालन मंडल कार्यालय सिंहपुर की ओर से बिजली लाइनों की जरूरी मरम्मत और शेड्यूल मेंटेनेंस के चलते 10 नवंबर को सवाड़ा और मुकारी फीडरों से संबंधित गांवों की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इस संबंध में एस.डी.ओ. इंजीनियर राजेश शर्मा के हवाले से जे.ई. इंजीनियर अजमेर सिंह ने बताया कि 66 के.वी. नलहोती से चलने वाले 11 के.वी. सवाड़ा फीडर की जरूरी मरम्मत के कारण इसके अधीन आते गांव निचली नलहोती, बूथगढ़, हरिपुर वाटर बॉक्स, सवाड़ा, लवाणा बस्ती और सैंसोवाल आदि की बिजली सप्लाई निर्धारित समय के दौरान बंद रहेगी। इसी तरह 11 के.वी. मुकारी फीडर पर शेड्यूल मेंटेनेंस के तहत परमिट लिया जाएगा। इसके चलते सिंहपुर, गोपालपुर, बिलपुर, जेतवाल, मावा मुकारी, भैणी, मोठापुर, गोबिंदपुर, बेला, अमरपुर बेला और चंदपुर बेला आदि गांवों की मोटरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा मुकारी फीडर से जुड़े कुछ घरों की बिजली सप्लाई भी प्रभावित होगी।

बैंस फीडर से जुड़े गांवों में भी बिजली सप्लाई रहेगी बंद
नूरपुरबेदी (संजीव भंडारी): पंजाब स्टेट पावरकॉम लिमिटेड के उपकार्यालय तख्तगढ़ के अतिरिक्त सहायक इंजीनियर नरेंद्र सिंह की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 10 नवंबर, दिन मंगलवार को बैंस फीडर के अधीन आते गांव भोगीपुर, भट्टो, सरथली, टप्परियां, बैंसां, तख्तगढ़, घड़ीसपुर, ढाहां, औलखां, असालतपुर और लहिड़ियां की मोटरों की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि बिजली लाइनों से संबंधित जरूरी मरम्मत कार्य के चलते यह बिजली कट लगाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम की स्थिति के अनुसार बिजली सप्लाई बंद रहने के समय में बढ़ोतरी या कमी हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News