Punjab में बदला मौसम का मिजाज, जानें आने वाले दिनों का Weather Update
punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 03:17 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब और चंडीगढ़ में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
जानकारी के अनुसार आज अचानक पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया। इसके चलते मोहाली में सुबह तेज आंधी चली जिसके बाद हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने 14 जून तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की संभावना जताई है।
इसके अलावा विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

