पंजाब वालों हो जाएं तैयार! बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड, पढ़ें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2026 - 01:25 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पंजाब के लोगों के लिए मोटे कपड़े, कंबल, रजाई और जैकेट निकालने का मौसम आ गया है क्योंकि नवंबर महीने में पंजाब में ठंड बढ़ने वाली है। दरअसल, मौसम विभाग ने 12 और 13 नवंबर को कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 नवंबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है।

इसकी वजह से 12 और 13 नवंबर को पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इन तारीखों के बाद मौसम फिर से सूखा रहने की उम्मीद है। अगर तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों में मैक्सिमम और मिनिमम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। पंजाब में रात के तापमान में एवरेज 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो नॉर्मल से 3.2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक पंजाब के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News