2020: इन बेटियों की जिंदगी हुई तबाह, कहीं भाई तो कहीं बाप ने रिश्तों को किया शर्मसार

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 12:39 PM (IST)

जालंधर: साल 2020 ख़त्म होने को सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस साल जहां पूरे देश में कोरोना वायरस ने अपना कहर मचाया हुआ है, वहीं बलात्कार की कई ऐसीं घटनाएं भी हुई जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। यदि बात की जाए जबर जनाह के मामलों को लेकर इस साल पंजाब में भी ऐसीं कई घटनाएं हुई, जिन्होंने हर किसी के दिल को छलनी कर कर दिया। ‘पंजाब केसरी’ अपने पाठकों को पंजाब में हुई रेप की उन बड़ी घटनाओं से जागरुक करवाने जा रहा हैं, जिन घटनाओं ने पंजाबवासियों के दिलों को झंझोड़ कर रख दिया था।

होशियारपुर में 6 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार
पंजाब में रेप की सबसे दुख वाली घटना दोआबा के ज़िला होशियारपुर में हुई, जहां दादा और पोते की तरफ से हैवानीयत की हदें पार करते हुए 6 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। होशियारपुर में टांडा के एक गांव में 21 अक्तूबर को एक 6 साला बच्ची की सड़ी हुई लाश बरामद की गई थी। उक्त बच्ची प्रवासी मज़दूर की थी, जिसे दादा और पोते की तरफ से हवस का शिकार बनाया गया था। इतना ही नहीं बल्कि उससे हैवानीयत करने के बाद उस मासूम को जिंदा ही जला दिया गया। दादा ने सबूत मिटाने की खातिर उक्त बच्ची की लाश को जिंदा जला कर किसी किसान की हवेली में फैंक दिया था। उक्त मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। यह घटना हाथरस जैसी ही घटना थी, जहां मासूस बच्ची के साथ गैंगरेप करने के बाद उसका कत्ल कर दिया गया था। इस घटना ने पूरे पंजाब के लोगों को झंझोड़ कर रख दिया था। इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पंजाब के डी. जी. पी. दिनकर गुप्ता को सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। 

बहन -भाई के रिश्ते को किया दागदार
थाना सदर अधीन आते कस्बा जमशेर में 25 साल के नौजवान ने अपनी नाबालिग बहन से शारीरिक संबंध बना कर बहन -भाई के पवित्र रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया था। उक्त भाई कई सालों तक अपनी बहन से शारीरिक संबंध बनाता रहा था। एक महिला वकील के संपर्क में आने पर उक्त 16 वर्षीय लड़की ने भाई की करतूत के बारे खुलासा किया था। पीड़िता मुताबिक वह 9 साल की थी जबसे उसका भाई उससे शारीरिक संबंध बनाने लग पड़ा था। पीड़िता अनुसार उसका बड़ा भाई और उसके माता -पिता घर से दूर हवेली चले जाते थे तो उसका भाई उसे घर में अकेली पाकर अपनी हवस का शिकार बनाने लग पड़ता था। 2 साल पहले उसका भाई मलेशिया चला गया था और वहां से भी उसे फ़ोन पर धमकाता रहता था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा। इसी डर के कारण वह किसी से बात नहीं करती थी।

पठानकोट में नाबालिग लड़की से किया गया गैंगरेप
यहां के एक मोहल्ले में 2 नौजवानों की तरफ से एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का शर्मनाक मामला सामने आया। इस घटना ने भी हर किसी को झंझोड़ कर रख दिया था। पीड़ित लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नौजवानों को गिरफ्तार कर चुकी है।


जालंधर में भी हुई इंसानियत शर्मसार 
ऐसा ही एक मामला जालंधर शहर का भी सामने आया है, जहां 2 वर्षीय बच्ची के साथ उसके फूंफा की तरफ से रेप की घटना को अंजाम दिया गया। जालंधर ज़िले के रामा मंडी में एक 2 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके फूंफा ने रेप किया था। इस मामले का दोषी भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। 

फगवाड़ा में नाबालिगा से रेप कर किया गर्भवती 
हवस का शिकार बनाने वालों की तरफ से फगवाड़ा में भी नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया। इस घटना के बारे उस समय पता लगा था जब रेप का शिकार हुई लड़की गर्भवती निकली। उसके पैरों को सोजिश आने के बाद में जब डाक्टर से चैक करवाया तो पता लगा कि वह 8 महीनों की गर्भवती थी। उक्त लड़की थोड़ी मंदबुद्धि थी, जिसे आरोपियों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। 

लुधियाना में भी हुई गैंगपेर की घटना 
यहां थाना दाखा अधीन पड़ते गांव मंड्यानी के 3 और गांव भनोहड़ के 2 नौजवानों ने एक एन. आर. आई की कोठी में विवाहिता  के साथ गैंगरेप किया।जानकारी के अनुसार मेहंदी लगाने वाली विवाहिता लड़की की फेसबुक पर जसकरन उर्फ जस्सा उर्फ मनी नामक व्यक्ति के साथ दोस्ती हुई और उसने अपनी भतीजी के विवाह पर मेहंदी लगवाने के लिए उसके साथ संबंध कायम किए। 18 दिसंबर को शाम 7.30 बजे पीड़ित लड़की का पति उसे एम. बी. डी मॉल के पास मनी की गाड़ी में बिठा कर आया और गाड़ी में उसका दोस्त वरिन्दर उर्फ विक्की भी बैठा था। यह दोनों विवाहिता को मंड्यानी गांव अमरीका रहते एन. आर. आई की बंद कोठी में ले गए, जहां उसके 3 और दोस्त सुखविन्दर सिंह मंड्यानी, तलजिन्दरदीप सिंह और खुशदीप सिंह निवासी भनोहड़ बैठे थे।सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसकी मारपीट करके उसका मोबाइल छीन लिया और रात करीब 1.30 बजे उसे एम. बी. डी. मॉल, लुधियाना के पास उतार कर फ़रार हो गए।

चलती कार में लड़की से किया गया गैंगरेप
लुधियाना में चलती कार में 2 नौजवानों की तरफ से एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त लड़की लुधियाना की रहने वाली है और एक निजी होटल में आरोपी नौजवानों के साथ काम करती थी। आरोपियों की तरफ से जन्मदिन की पार्टी बहाने उक्त लड़की को बुलाया गया और फिर चलती कार में उस के साथ गैंगरेप किया गया।

बठिंडा में 4 साल की बच्ची को बनाया गया हवस का शिकार 
ताजा मामले में बठिंडा में एक चार की बच्ची से 2 व्यक्तियों की तरफ से रेप किया गया। यहां मकान मालकिन के साथ सब्ज़ी लेने गई महिला की चार वर्षीय बच्ची को घर में अकेली देख दो व्यक्तियों द्वारा रेप का शिकार बनाया गया। इस संबंधित पुलिस ने पीडितों की मां की शिकायत पर दोषियों के खिलाफ केसदर्ज करके छापेमारी शुरू कर दी है। 

सौतेले पिता ने 13 साल की बेटी से किया रेप
अबोहर में अपनी पिता की काली करतूत का नाबालिग लड़की ही शिकार हुई। पीड़िता  की मां मुताबिक उसका 8 साल पहले तलाक हो गया था, जहां उसकी एक 13 साल की लड़की थी। बाद में उसने दुष्यंत सिंह पुत्र मोहन लाल निवासी कैलाश नगर अबोहर के साथ विवाह कर लिया था। 12 अगस्त को उसका पति उसकी नाबालिग लड़की को कार में बिठा कर गांव ले जाने की बात कह कर कहीं ले गया था, जहां उसके सौतेले पिता की तरफ से उक्त लड़की के साथ रेप  किया गया। 

मोहाली में शूटिंग के बहाने माडल को बनाया गया हवस का शिकार 
मोहाली में शूटिंग के बहाने एक माडल के साथ रेप करने का मामला सामने आया था। आपबीती सुनाते हुए पीड़ित माडल ने बताया था कि उसे कलाकार और डायरैक्टर ने शूटिंग के बहाने मोहाली बुलाया था, जिसके बाद उसके साथ फ्लेट में रेप किया गया। एपल जिंदल नामक माडल पहले उसे शूटिंग के बहाने फ्लैट में ले गया और फिर उसके साथ विवाह कराने की बात करने लगा। इसके बाद एपल जिंदल ने ज़बरदस्ती करते उसके साथ रेप किया था। यहां यह भी बता दें कि इसके अलावा भी कई पंजाब में बलात्कार जैसी घटनाएं हुई, जिन्होंने पूरे पंजाब को शर्मसार किया है।
 

Vatika