बलबीर सिंह के ईलाज हेतु पंजाब सरकार ने दिए 5 लाख रुपए: राणा सोढी

punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 07:44 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुखमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पीजीआई अस्पताल में भर्ती पूर्व ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर(94) के ईलाज के लिए 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी है। राज्य के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी की गई इस राशि का चैक हॉकी खिलाड़ी के दोहते कबीर सिंह को आज सौंपा गया है। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बलबीर सिंह का हाल जानने अस्पताल गए थे तथा इसकी जानकारी जब मुख्यमंत्री को दी गई तो उन्होंने अपने राहत कोष से 5 लाख रुपए जारी करने का फैसला किया और भविष्य में इस महान खिलाड़ी के इलाज के लिए हरसम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बलबीर सिंह के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करती है। 

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि छाती में जकडऩ तथा सांस लेने में कठिनाई की शिकायत होने पर बलबीर सिंह सीनियर को गत बुधवार को यहां पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News