Punjab : पुलिस प्रशासन में फेरबदल, 10 DSPs के तबादले
punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2023 - 05:43 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत आज पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए कुछ डी.एस.पी. रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें डी.एस.पी. वरयाम सिंह, जंगजीत सिंह, कुलभूषण सिंह, राजेश कुमार, जीत सिंह, कमलजीत सिंह, जसविंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, संजीव कुमार व अश्विनी कुमार के नाम शामिल हैं।
गौरतलब है कि जबसे आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य में सत्ता संभाली है, तबसे राज्य में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादलों का दौर लगाातार जारी है। आए दिन अधिकारियों की ट्रांसफर व पोस्टिंग हो रही है। वहीं आज पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए 10 और अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।