Punjab Roadways की बस का अचानक फटा टायर, ट्राले से टकराई बस, उड़े परखच्चे

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 03:32 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब रोडवेज की मोगा डिपो की बस का तरनतारन के पास टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News