पंजाब रोडवेज/पनबस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने किया चक्का जाम, यात्री परेशान

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 05:30 PM (IST)

रूपनगर(विजय): पंजाब रोडवेज/पनबस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब के आह्वान पर पनबस का मुकम्मल चक्का जाम किया गया। यूनियन ने वक्ताओं को बताया कि उनके द्वारा यह हड़ताल जायज मांगों के संबंध में की गई है और मुलाजिमों में सरकार की गलत नीतियों के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज/पनबस कांट्रैक्ट वर्करों की हड़ताल के चलते प्रदेश भर के 18 डिपो मुकम्मल रूप में बंद रखे गए तथा यहां भी गेट रैलियां आयोजित हुईं।

उन्होंने मांग की कि समान कार्य-समान वेतन की पॉलिसी लागू की जाए, आऊट सोॄसग वर्करों को विभाग में शिफ्ट किया जाए, रिपोर्ट संबंधी शर्त समाप्त की जाए एवं अन्य मांगों के प्रति तुरंत ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि संघर्ष के अगले पड़ाव के तहत 17 व 18 जुलाई को प्रदर्शन जारी रहेगा। 

पंजाब रोडवेज/पनबस कांट्रैक्ट वर्करों की हड़ताल के कारण बस यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डिपो के जी.एम. जगदीप सिंह ने बताया कि हड़ताल के बावजूद 19 बसें रोडवेज तथा 16 बसें पनबस की चलाई गई हैं और किसी भी टकराव की स्थिति से बचने के लिए पुलिस प्रबंध किए गए थे।

इस मौके पर चेयरमैन जसविन्द्र सिंह, प्रधान कुलविन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, अजीत सिंह, सुखविन्द्र सिंह, बलविन्द्र सिंह व सतविन्द्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

Punjab Kesari