पंजाब के AG विनोद घई ने दिया इस्तीफा! लगे ये आरोप

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2023 - 05:08 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ए.जी. विनोद घई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है हालांकि इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। उनके इस्तीफे को लेकर असमंजस बरकरार है। जानकारी के अनुसार ए.जी. अपनी जूनियर सहयोगी के साथ अवैध संबंधो के आरोपों में घिरे हैं। उनकी जूनियर सहयोगी की बहन ने वीडियो जारी कर अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं।

गौरतलब है कि विनोद घई भगौड़े अमृतपाल सिंह के मामले में पंजाब सरकार का पक्ष रख रहे हैं। उनके इस्तीफे के बाद बताया जा रहा है कि यह जिम्मेदारी अब अजय भान को दी जाएगी इसके साथ ही ए.जी. की जिम्मेदारी भी उन्हें ही दी जा सकती है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News